हमीरपुर, दिसम्बर 13 -- हमीरपुर। शुक्रवार की शाम सरीला एसडीएम बलराम गुप्ता ने जरिया थानाक्षेत्र के चंडौत गांव के पास प्रतिबंधित गुटका से लदा एक ई-रिक्शा पकड़ा है। जिसमें चार बोरी तंबाकू मिश्रित गुटका लदा हुआ था। रिक्शा पकड़ने के बाद एसडीएम ने फूड इंस्पेक्टर को मौके पर बुलाया, जिसके बाद ई-रिक्शा और उसमें भरे चार बोरे प्रतिबंधित गुटका कब्जे में लेकर जरिया थाने में जमा कराया गया है। एसडीएम ने बताया कि बरामद प्रतिबंधित गुटका के आधार पर इसकी पूरी सप्लाई चेन और मुख्य कारोबारी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई नियमों के तहत की गई है और क्षेत्र में प्रतिबंधित वस्तुओं के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। जरिया थाना प्रभारी दिनेश पांडेय ने बताया कि फूड इंस्पेक्टर ने चार बोरा प्रतिबंधित गुटका ई-रिक्शा सहित थाने में जमा कराया है। पूछत...