बाराबंकी, मार्च 24 -- बाराबंकी। नगर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात राजकमल रोड के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इसके पास से प्रतिबंधित कोडीन कफ सीरप बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार की शाम गस्त के दौरान उपनिरीक्षक नगर कोतवाली धर्मेंद्र शुक्ल हमराहियों के साथ गस्त पर थे। इसी दौरान राजकमल रोड सुमित्रा लॉन के पास एक व्यक्ति संदिग्ध दिखाई पड़ा। पुलिस ने उससे पूछताछ तो वह कुछ नहीं बता सका। तलाशी के दौरान संदिग्ध के पास से 73 शीशी प्रतिबंधित कोडीन कफ सीरप बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम व पता अमित गुप्ता पुत्र राम कुमार गुप्ता निवासी भीतरी पीर बटावन नगर कोतवाली बताया है। एसआई धर्मेंद्र शुक्ल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.