रांची, अप्रैल 10 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। लालपुर थाना पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले पद्धार्थ का धंधा करने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने धंधेबाज अनिल रजक को गिरफ्तार किया है। वह रेडियम रोड में कुमार मार्केट गली का रहने वाला है। उसके पास से और निशानदेही पर टीम ने प्रतिबंधित कफ सीरप की 18 भरी हुई शीशी, 75 पैकेट नशीला टेबलेट, चांदी का सिक्का और मोबाइल बरामद किया है। ये जानकारी रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने शुक्रवार को जिला पुलिस सभागार में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में लालपुर थाना की पुलिस ने छापेमारी कर अनिल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह काफी दिन से चोरी-छिपे नशीले पद्धार्थ का धंधा कर रहा था। वह प्रतिबंधित कफ सीरप व नशीले टेबलेट युवाओं व छात्रों के बीच ऊंची कीमत पर बिक्री...