प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप के साथ तस्कर धराया
सीतामढ़ी, मई 29 -- विनोद कुमार सोनबरसा। एसएसबी 51वीं वाहिनी ई-कंपनी सोनबरसा एवं बीओपी इंदरवा की संयुक्त नाका पार्टी ने भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के इंदरवा निवासी शैलेन्द्र दास (25) के रूप में हुई है। यह कार्रवाई बुधवार की दोपहर में सीमा स्तंभ संख्या 321 के पास भारत की ओर लगभग 200 मीटर दूरी पर की गई। गुप्त सूचना के आधार पर जवानों ने नाका लगाया था। इसी दौरान एक व्यक्ति सिर पर बोरा लेकर नेपाल की ओर जाता दिखाई दिया। जवानों को देखकर वह भागने लगा, लेकिन सतर्क जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से कोडीन फॉस्फेट एवं ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड युक्त ओनेरेक्स कफ सिरप की 365 बोतलें बरामद हुईं। आरोपी को आगे की कानून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.