प्रतिबंधित और असुरक्षित कीटनाशकों के दुष्प्रभावों से बचाव की दी जानकारी
चंदौली, जून 30 -- चंदौली। संवाददाता किसान कल्याण केंद्र सभागार में मंगलवार को ग्रो सेफ फूड अभियान-2 के तहत जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को नकली, प्रतिबंधित और असुरक्षित कीटनाशकों के दुष्प्रभावों से बचाने एवं उन्हें सुरक्षित और जैविक खेती के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कीटनाशी विक्रेताओं, स्थानीय किसानों और कृषि विभाग के तकनीकी सहायकों के पंजीकरण के साथ हुई।इस दौरान जिला कृषि रक्षा अधिकारी विनोद यादव ने कहा कि कीटनाशकों के असुरक्षित एवं अनियमित प्रयोग से न केवल मानव जीवन और पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। बल्कि मृदा (मिट्टी) भी लगातार दूषित होती जा रही है। उन्होंने आम जनमानस, विक्रेताओं और किसानों से जैविक रसायनों का अधिक से अधिक प्रयोग करने की अपील की। केवीके वैज्ञानिक डॉ. चंदन सिंह ने सुरक्षित अन्न उत्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.