बिहारशरीफ, अप्रैल 8 -- बिहारशरीफ। गरीब बच्चों को पढ़ाने के एवज में निजी स्कूलों को दी जाने वाली प्रतिपूर्ति राशि का भुगतान न करना पांच डीईओ को महंगा पड़ा। मंगलवार को समीक्षा के दौरान अपर मुख्य सचिव बी. राजेन्दर ने नालंदा, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर व पटना के डीईओ पर अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की है। एसीएस ने बताया कि इन जिलों के 484 स्कूलों का जांच प्रतिवेदन भी जमा नहीं कराया गया है। (आशुतोष)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...