हाजीपुर, फरवरी 18 -- हाजीपुर। निज संवाददाता लोजपा के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मभूषण स्व.रामविलास पासवान को बेचारा कहे जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। स्व.पासवान के क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में अपने स्व.नेता को विधायक के द्वारा बेचारा कहे की गंभीर प्रतिक्रिया हुई है। इसे आहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिहार विधान सभा प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। लोजपा रा के प्रदेश महासचिव राज कुमार पासवान ने बताया कि 18 फरवरी को नगर के गांधी चौक पर बेचारा कहे जाने से आहत कार्यकर्ता और समर्थकों के द्वारा प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज कराया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस बात की सूचना जिला प्रशासन को भी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.