कटिहार, जून 10 -- कटिहार निज संवाददाता पूर्णिया विश्वविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष शंभू कुमार यादव ने कुलपति को पत्र लिखकर महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मियों का अन्य नवसृजित सरकार के महाविद्यालय में किए गए प्रतिनियोजन से संबंधित अधिसूचना को वापस लेने की मांग की है।उन्होंने लिखा है कि 25 कर्मियों का प्रतिनियजन किया गया है। प्रतिनियोजन सूची में एक जिला के महाविद्यालय के कर्मियों का दूसरा जिला में भी प्रतिनियोजन किया गया है जो पूर्व के स्थान से 100 किलोमीटर से अधिक दूरी पर है। इतना ही नहीं संघ के पदाधिकारी का भी प्रतिनियोजन कर दिया गया है इससे सभी कर्मियों में रोष व्याप्त है। यह भी पढ़ें- प्रतिनियोजन संबंधी अधिसूचना को वापस लेने की मांग उन्होंने लिखा है कि दो दिनों के अंदर अधिसूचना वापस नहीं लिए जाने पर महाविद्यालय...