भागलपुर, अप्रैल 1 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। रिश्वतखोरी मामले में फंसे एसडीओ ऑफिस के स्टेनो प्रेम कुमार और लिपिक मयंक कुमार की गिरफ्तारी का मामला मंगलवार को भी प्रशासनिक गलियारे में छाया रहा। महावीर जयंती को लेकर अधिकतर कार्यालय बंद रहे, लेकिन मार्च क्लोजिंग को लेकर जो कार्यालय खुला रहा, वहां सिर्फ प्रेम-मयंक की ही चर्चा होती रही। चर्चा के मुताबिक, इन दोनों कर्मचारियों की मनचाही पोस्टिंग की हुई थी। तत्कालीन पदाधिकारियों ने सृजन घोटाला में जेल गए दागी स्टेनो प्रेम कुमार को इज्जत बचाने के लिए डीएम कार्यालय में न रखकर चंद कदमों की दूरी वाले एसडीओ कार्यालय में तैनात किया था। ताकि उसे क्वार्टर से आने-जाने में सहूलियत मिल सके और सृजन घोटाले के कई राजदारों से उसके संबंध मधुर बन सके।चर्चा यह है कि जेल से निकलने के बाद प्रेम कुमार ने उस समय के प...