पलामू, मार्च 15 -- मेदिनीनगर। झारखंड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा पलामू इकाई के प्रतिनिधि मंडल 20मार्च को लंबित मांगों को लेकर शाम 4 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश से मुलाकत करेगी। जिला सचिव शुभ नारायण प्रसाद ने बताया कि काफी लंबे समय से लंबित प्रोन्नति एवं वार्षिक वेतन वृद्धि की रोक कर रखा गया है। इससे कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 20 मार्च को प्रतिनिधि मंडल को वार्ता के लिए बुलाया है। उन्होंने कहा कि 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल डीइओ से होने वाले वार्ता में शामिल रहेंगें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...