मैनपुरी, मार्च 22 -- बौद्ध धरोहरों और ऐतिहासिक स्मृतियों के अवलोकन के लिए महाराष्ट्र के पुणे से आए एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को जसराजपुर स्थित बाईबीएस सेंटर और ऐतिहासिक संकिसा का दौरा किया। इस प्रतिनिधिमंडल में अनिल व्यंकटराव, जगताप, शैलेंद्र, नारायण कांबले, संजय गडकरी, मनोज नरवटे, राहुल केदारी, मिलिंद बारगीर और सुरेश बानगुडे शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने सर्वप्रथम संकिसा पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध गज स्तंभ पर नमन किया और बौद्ध स्तूप पर पूजा-वंदना की। इसके बाद टीम ने जसराजपुर स्थित बाईबीएस सेंटर का भ्रमण किया, जहां उन्होंने वहां संचालित चिकित्सालय, भोजनालय, बौद्ध पाठशाला, मंदिर और पुस्तकालय जैसी जनकल्याणकारी सुविधाओं का अवलोकन किया। बाईबीएस के अध्यक्ष सुरेश बौद्ध ने प्रतिनिधिमंडल को संकिसा के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया। बताया कि बौद्ध धर्म ...