इटावा औरैया, फरवरी 11 -- इटावा, संवाददाता। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारियों की समस्याओ को लेकर 20 सूत्रीय ज्ञापन न्यायिक मजिस्ट्रेट को दिया। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से ऑन लाइन शॉपिंग पर रोक या दुकानदारों को जीएसटी एवं आयकर में विशेष छूट दिये जाने, व्यापारी सुरक्षा आयोग का तत्काल गठन करने तथा जीएसटी के फार्म की जटिलता कम करने, ब्रान्डेड गल्ले को टैक्स फ्री करने की माँग की गई है। इसके अलावा सरकारी समितियों का गठन कर व्यापारियों को सम्मिलित किये जाने और पेट्रोल डीज़ल जीएसटी के दायरे में हो, ई वे बिल की सीमा दो लाख से शुरु हो, एफडीआई की समाप्ति हो तथा हस्त निर्मित पीतल के बर्तनों को लघु उद्योग का दर्जा दिया जाए जैसी मांग की गयीं। मंडी शुल्क की समाप्त कर जीएसटी अधिकारियों द्वारा छापे मारी के नाम ...