गढ़वा, फरवरी 14 -- धुरकी, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को चार दिवसीय आरजीएसए द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उसका उद्घाटन अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी विमल कुमार सिंह ने दीप जलाकर किया। प्रशिक्षण में पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मियों की प्रशासनिक क्षमता को सुदृढ़ करने व ग्राम स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने की जानकारी दी गई। मौके पर कार्यक्रम के आयोजन में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सह मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार यादव व ऑपरेटर अजीत विश्वकर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चार दिवसीय प्रशिक्षण में सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक एवं स्वयंसेवकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत राज व्यवस्था, ग्राम सभा की भूमिका, वित्तीय प्रबंधन, योजनाओं की मॉनिटरिंग, डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.