नोएडा, जून 16 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। रंगदारी मामले में गिरफ्तार मुनेंद्र और उसके भाई के परिवार ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई थी। इस पर सपा का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मुनेंद्र के परिवार से मुलाकात करेगा। दादरी विधानसभा अध्यक्ष रोहित मत्ते ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल गढ़ी समस्तीपुर पहुंचकर परिवार से मुलाकात करेगा। पूरी जानकारी लेकर अखिलेश यादव को घटना के बारे में अवगत कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- प्रतिनिधिमंडल मुनेंद्र के परिवार से मिलेगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...