जहानाबाद, जून 21 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। विश्व योग दिवस के अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष विकास कुमार के निर्देशन में सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, लोक अभियोजक, कर्मचारीगण, पैनल अधिवक्तागण, पारा विधिक स्वयंसेवकगण योग कार्यक्रम में भाग लिये। पतंजलि के योग प्रशिक्षित योग गुरुओं नीरज कुमार एवं अशोक कुमार के द्वारा विभिन्न प्रकार का योगाभ्यास कराया गया। योग के विभिन्न मुद्राओं की विस्तृत जानकारी दी और कहा कि सही तरीके से योग को नित्य दिन करना चाहिए तभी योग का लाभ मिल सकता है। विश्व योग दिवस के अवसर पर प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश विकास कुमार ने सभी जिला वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग योग जो पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है, जिसके माध्यम से उन्होंने मुझे स्...