चंदौली, जून 7 -- चंदौली। जिला पंचायत कार्यालय के समीप नगर पंचायत की ओर से आम लोगों की सुविधा के लिए लगाई गई पेयजल आरओ मशीन की टोटी टूट गई है। इससे इस भीषण गर्मी में सैकड़ों लीटर पानी प्रतिदिन बर्बाद हो रहा है। इसके बाद भी टूटी टोटी को ठीक नहीं किया जा रहा है। इसके प्रति नगर पंचायत की लापरवाह बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से तत्काल टूटी टोटी बदलवाने, टंकी की सफाई कराने की मांग किया है। ताकि इस भीषण गर्मी में लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...