दरभंगा, अप्रैल 19 -- शैलेन्द्र कुमार,दरभंगा/सिंहवाड़ा, हिटी। बेमौसम आंधी-पानी एवं ओलावृष्टि से केवल रबी की फसल ही तबाह नहीं हुई है, आम और लीची की फसल भी बर्बाद हो गई है। आम एवं लीची के बगीचे तक सिंचाई के लिए पानी की सुविधा नहीं होने से फसल प्रभावित हो रहा है। जिले के किसानों ने बताया कि आम एवं लीची के मंजर पर चैत में लगातार तीन बार हुई बारिश एवं आंधी से अधिकतर मंजर समाप्त हो गये। किसानों ने मंजर पर कीटनाशक एवं अन्य दवा का स्प्रे कर फसल को बचाने का प्रयास भी किया, वह भी सफल नहीं हो सका। किसानों की मानें तो चैत का पानी इन फसलों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। यह भी पढ़ें- अच्छी पैदावार के बाद भी आम-लीची का घटा मुनाफा यही कारण है कि बारिश के बाद अधिकतर मंजर में टिकोले नहीं लग पाए, जबकि लीची के पौधे में लगे छोटे-छोटे फल सिंचाई के अभाव में बर्ब...