नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल ने शुक्रवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में दमदार शतक लगाया। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने जिम्बाब्वे पर 22.5 ओवर रहते नौ विकेट की आसान जीत दर्ज की। जिम्बाब्वे ने वडोदरा में पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 197 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने प्रतिका रावल के शतक और शैफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 27.1 ओवर में एक विकेट पर 200 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। इसके साथ ही प्रतिका रावल ने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की। शैफाली वर्मा ने नाबाद 64 रन बनाए। यह भी पढ़ें- वसीम जाफर का दावा, कहा- BCCI चयनकर्ता सरफराज खान को टीम में लेना ही नहीं चाहतेमहिला वनडे में बतौर भारतीय ओपनर सबसे ज्यादा शतक भारत के लिए महिला वनडे में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड स्मृति मंध...