बगहा, अप्रैल 25 -- मनोज कुमार राव बेतिया। कालीबाग थाना के पश्चिम करगहिया वार्ड नं. 2 निवासी नवविाहिता अमृता कुमारी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में महिला थाना में एफआईआर दर्ज की गयी है। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि राजा उर्फ राजन की पत्नी अमृता कुमारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गयी है। जिसमें राजा उर्फ राजन, सास कांति देवी तथा ननद ज्योति कुमारी को नामजद किया गया है। छानबीन कर दोषी पाए गए लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी। एफआईआर में अमृता कुमारी ने बताया है कि उसकी शादी 20 फरवरी 2025 को राजा से हुई थी। शादी के कुछ दिन बीतने के बाद पति, सास व ननद बोलने लगी कि शादी में सामान कम मिला है। पति मां व बहन की बातों को सुनकर हमेशा दबाव डालते थे। अमृता ने पति से कहा कि मेरे पापा गरीब है पैसा नहीं दे पाएंगे। तो इसी बात को लेकर पति ने उ...