प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान
औरैया, जुलाई 18 -- सदर कोतवाली क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। मायके पक्ष का आरोप है कि पति और सास की लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फफूंद थाना क्षेत्र के पाता पड़रिया निवासी द्रोपदी पत्नी स्वर्गीय जगराम दोहरे ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि करीब 10 वर्ष पहले उन्होंने अपनी पुत्री अनीता देवी का विवाह जालौन चौराहा निवासी राजेश के साथ किया था। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं। आरोप है कि पिछले कुछ समय से पति और सास अनीता को आए दिन प्रताड़ित करते थे। तहरीर के अनुसार, 16 जून को पति और सास ने अनीता के साथ मारपीट की। इसके बाद 18 जून को पति बच्चों के साथ उसे मायके छोड़ गया। उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.