प्रताप बघेल माध्यमिक व अनिल भूषण बेसिक शिक्षा निदेशक बने
लखनऊ, जून 1 -- माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल व बेसिक शिक्षा निदेशक के पद की जिम्मेदारी अनिल भूषण चतुर्वेदी को सौंपी गई है। अपर शिक्षा निदेशक स्तर के इन दोनों अधिकारियों को प्रभारी शिक्षा निदेशक बनाकर जिम्मेदारी दी गई है।प्रताप सिंह बघेल अभी तक बेसिक शिक्षा निदेशक के पद पर कार्यरत थे और अनिल भूषण चतुर्वेदी साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा निदेशक के पद पर कार्यरत थे। उत्तर प्रदेश शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह-क श्रेणी में कार्यरत अपर शिक्षा निदेशक स्तर के इन दोनों अधिकारियों को प्रभारी शिक्षा निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने के आदेश विशेष सचिव कृष्ण कुमार गुप्त की ओर से जारी कर दिए गए हैं। दोनों ही अधिकारी शिक्षा विभाग में कार्य करने का लंबा अनुभव रखते हैं। दोनों के ही सामने चुनौतियां भी हैं। बेसिक शिक्षा निदेशक के सामने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.