आगरा, जनवरी 28 -- शहर के सहावर गेट प्रताप नगर में मंगलवार की रात विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। अचानक तार गिरने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गनीमत रही तार जमीन पर आते ही सप्लाई बाधित हो गई। लोगों की मानें तो जिस घर में तार टूटकर गिरा, उसमें दर्जनों की संख्या में लोग दावत खा रहे थे। तार में करंट के प्रवाह से बड़ा हादसा हो सकता था। क्षेत्रीय लोगों ने तारों के नीचे गार्डिंग नहीं होने की वजह से घटना होने की बात कही। बता दें कि प्रताप नगर में एक बच्चे के प्रथम जन्मोत्सव समारोह की दावत चल रही थी। बरसात की वजह से टिनशेड के नीचे लोग खाना खा रहे थे, जबकि ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे थे। मंगलवार की रात करीब आठ बजे अचानक तार टूटकर खाना खा रहे लोगों के पास आकर गिरा। जैसे ही लोगों ने तार को जमीन पर देखा तो अफरा-तफरी मच गई। यह तार दर्जन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.