आरा, फरवरी 21 -- आरा। उत्कृष्ट शिक्षा और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए विख्यात शहर के गोढ़ना रोड स्थित प्रताप इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद महोत्सव में विद्यार्थियों ने अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। बाल वर्ग स्पर्धाओं में उमंग, परी कुमारी, यश राज, आदर्श कुमार, आयुष कुमार प्रथम रहे। सीनियर प्राथमिक वर्ग में अंशु कुमारी, ऋषभ कुमार, नंदिनी, आरव यादव, निधि कुमारी व अंकित प्रथम रहे। कई तरह के रेस के अलावा कबड्डी और खो-खो समेत कई खेलों का आयोजन विद्यार्थियों के बीच हुआ। चार दिवसीय खेलकूद उत्सव विद्यालय के निदेशक विश्वकर्मा कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में आरा के पूर्व मेयर सुनील कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.