प्रतापुर में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर आयोजित
गिरडीह, मई 18 -- डुमरी, प्रतिनिधि। बिजली विभाग की ओर से सोमवार को प्रतापपुर स्थित विद्युत कार्यालय परिसर में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण सह उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया तथा उन्हें विभाग द्वारा संचालित सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में सहायक विद्युत अभियंता राजेश रंजन टोप्पो ने बताया कि उपभोक्ताओं से बिजली कनेक्शन की उपभोक्ता संख्या एवं मीटर नंबर संबंधी जानकारी, मोबाइल नंबर अपडेट, आरसी-डीसी अपडेट, गलत मीटर रीडिंग में सुधार, री-कनेक्शन तथा ऑनलाइन बिजली बिल भुगतान प्रक्रिया से जुड़े आवेदन प्राप्त किए गए। इसके अलावा नए विद्युत कनेक्शन के लिए भी आवेदन लिए गए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर, बिजली बिल में त्रुटि,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.