चतरा, जून 2 -- चतरा संवाददाता जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रतापपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चरका खुर्द गांव स्थित सुनील कुमार के घर पर छापेमारी की। इस दौरान उसके घर से 83.79 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा बरामद किया है। वहीं सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया है. जबकि एक अन्य संदिग्ध की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- लुटुआ में अफीम तस्करी मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तारछापेमारी की जानकारी सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि 1 जून 2026 को एसपी को सूचना मिली थी कि प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चरका खुर्द गांव में एक व्यक्ति अपने घर में भारी मात्रा में अवैध अफीम डोडा छिपाकर रखा हुआ है और उसे बिहार ले...