प्रतापपुर में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ आज, तैयारियां पूरी
गिरडीह, मई 31 -- जमुआ। अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा जमुआ के महिला मंडल द्वारा गायत्री महायज्ञ एवं गायत्री महाशक्ति के संदेश को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को प्रतापपुर पंचायत स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सुबह 7:30 बजे से पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों एवं सकारात्मक सोच के प्रसार का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि यज्ञ में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे तथा विश्व कल्याण, सुख-शांति और मानवता के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना के लिए आहुतियां अर्पित करेंगे। यह भी पढ़ें- मनुष्य जीवन परमात्मा का अमूल्य उपहार : नकुलदेव गायत्री परिवार के महिला मंडल की प्रमुख संगीता साव एवं अजय कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.