चतरा, दिसम्बर 13 -- प्रतापपुर निज प्रतिनिधि प्रतापपुर प्रखंड के चन्द्रीगोविंदपुर पंचायत के सलेमपुर गांव में मनरेगा योजनाओं में भारी गड़बड़ी का पर्दाफाश हुआ है। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त चतरा के निर्देश पर की गई जांच में चार योजनाओं में मजदूरों के नाम पर फर्जी मस्टर रोल तैयार कर मोटी रकम निकालने का मामला प्रकाश में आया है। जांच प्रतिवेदन के अनुसार सभी योजनाओं में मजदूरों की उपस्थिति शून्य, कार्य प्रगति नगण्य और भुगतान पूरी तरह कागजी पाया गया। पहला मामला राजकुमार सिंह के खेत में तालाब निर्माण (वित्तीय वर्ष 2023-24) का है, जहां 18 मजदूरों का फर्जी मस्टर रोल जारी कर 1,68,072 रुपये का भुगतान दिखाया गया। जबकि स्थल पर कोई कार्य नहीं मिला। इसी तरह बलराम कुमार के खेत में डोभा निर्माण (वित्तीय वर्ष 2025-26) योजना में 10 मजदूर दर्ज किए गए, लेकिन कार...