चतरा, जनवरी 1 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक चतरा सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर पहली जनवरी को प्रतापपुर थाना पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रतापपुर थाना पुलिस ने जनहित और यातायात सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दुर्गा चरण बीरूआ के नेतृत्व में एंटी करप्शन अभियान के तहत सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह जांच अभियान प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मिठ्वाडाहा मोड़ के समीप लगाया गया, जहां से गुजरने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की व्यवस्थित रूप से और वाहन याता यात नियमों का पालन करने और सौहार्दपूर्ण तरीके से वाहन चलाने का निर्देश दिया गया। पुलिस टीम ने वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य आवश्यक कागजातों की जांच की। जांच के दौरान जिन दोपहिया वाहन चालकों के पास हेलमेट नहीं पाया गया, उनके विरुद...