चतरा, मई 3 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रतापपुर थाना पुलिस ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 24 बोटा बेशकीमती अवैध लकड़ी बरामद की है। यह भी पढ़ें- खैरा में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, मालिक और चालक पर प्राथमिकी दर्जपुलिस कार्रवाई की जानकारी इस संबंध में थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार शाम को गुप्त सूचना मिली थी कि मनातू की ओर से रहरिया होते हुए बिहार की में बिक्री करने के लिए अवैध लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।छापेमारी का विवरण रहरिया चौक के पास छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक ब्लु रंग का ट्रैक्टर पकड़ा, जिसकी ट्रॉली में अवैध बेशकीमती लकड़ी...