प्रतापपुर पनशाला के पास से चोरी गई स्कूल बस बरामद
जहानाबाद, मई 10 -- अरवल, निज संवाददाता। प्रतापपुर पनशाला के पास से चोरी किए गए बस के साथ अंतर जिला चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉक्टर नवजोत सिमी के द्वारा दी गई है।
पुलिस की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुर्था थाना क्षेत्र के प्रतापपुर पनशाला के पास से जहानाबाद के मानस विद्यालय शाखा बभना की एक स्कूल बस चोरी हुई थी। इस मामले में कुर्था थानाध्यक्ष के द्वारा नीरज कुमार के बयान पर केस दर्ज किया गया था। उसके बाद पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
बस की बरामदगी उक्त टीम के द्वारा लगातार तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन एवं सीसीटीवी के अवलोकन के बाद चोरी गई बस को वैशाली जिला के बिदुपुर थाना क्षेत्र के राजसन चौक के पास से बरामद किया गया है। साथ ही इस घटना में शामिल अभियुक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.