लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 12 -- एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने प्रतापपुर गांव स्थित गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौ आश्रय स्थल पर आवश्यक रिकॉर्ड उपलब्ध न मिलने पर एसडीएम ने व्यवस्थापक को तत्काल रिकॉर्ड अपडेट करने के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद पशुओं की संख्या दर्ज संख्या के अनुरूप पाई गई तथा चारे और पानी की व्यवस्था भी संतोषजनक मिली। एसडीएम ने साफ निर्देश दिए कि गौ आश्रय स्थल से संबंधित सभी विवरण जानवरों को जिन प्राइवेट लोगों को दिया गया उनका पूरा व्योरा दर्ज किया जाए स्टॉक में कितनी दवाइयां हैं डॉक्टर ने किस मवेशी को कौन सी दवा दी है। इन सब का रिकॉर्ड नियमित रूप से दर्ज किए जाएं और व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.