रुडकी, जून 23 -- लक्सर, संवाददाता। प्रतापपुर गांव में मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी मनीष पुत्र हरपाल ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर कर बताया कि 14 जून को रात्रि लगभग 11 बजे की यह घटना है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं। यह भी पढ़ें- प्रतापपुर गांव में दो सगे भाइयों को पीटा, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...