गंगापार, मार्च 15 -- ज्ञान के उजाले की ओर बढ़ते कदमों के बीच प्रतापपुर विकास खंड के 43 सरकारी विद्यालयों में रविवार को उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 246 असाक्षर व्यक्तियों की मूल्यांकन परीक्षा संपन्न हुई। इस आकलन कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा से वंचित लोगों को साक्षरता की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उनके ज्ञान का प्रमाणीकरण करना है, ताकि वे आत्मनिर्भरता और जागरूकता की दिशा में आगे बढ़ सकें। पिछले कुछ महीनों से विद्यालयों के शिक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में असाक्षर व्यक्तियों की पहचान कर स्वयंसेवकों की मदद से विशेष कक्षाएं संचालित कराई थीं। इन कक्षाओं में प्रतिभागियों को पढ़ना-लिखना, सरल गणना तथा दैनिक जीवन से जुड़े व्यवहारिक ज्ञान का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे शिक्षा के मूलभूत कौशल से परिचित हो सकें। रविवार को आयोजित मूल्यां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.