टिहरी, नवम्बर 8 -- प्रतापनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने सहित 11 सूत्रीय मांग को लेकर स्थानीय धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। लोगों ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न होने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। शनिवार को सीएचसी चौण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन पर उत्तराखंड क्रांति दल ने शासन-प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। यूकेडी जिलाध्यक्ष रामदेव कलूड़ा ने कहा कि, एक ओर स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के चलते आम जनता परेशान है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार राज्य निर्माण की रजत जयंती मना रही है। जो कि आम जनता के साथ छलावा है। कहा कि, बांध प्रभावित क्षेत्र होने के बावजूद सरकार यहां के लोगों की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने प्रतापनगर क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सक, एक्स-रे टेक्निशियन, आपालकालीन सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.