हरदोई, मार्च 9 -- बेनीगंज, संवाददाता। क्षेत्र के प्रतापनगर चौराहा-बघौली मार्ग का निर्माण करीब एक वर्ष पूर्व कराया गया था, लेकिन सड़क किनारे पानी निकासी के लिए खोदा गया नाला अब लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। नाले में गंदा पानी भरा रहने और सफाई न होने से आसपास के लोगों को दुर्गंध और मच्छरों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रतापनगर चौराहा निवासी वीरेंद्र तिवारी, भगवान, मायाराम और मुन्नू पांडे सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बाजार का पानी इसी नाले में भर जाता है। नाले की नियमित सफाई न होने से यहां रहना मुश्किल हो गया है। एक ओर बदबू फैल रही है तो दूसरी ओर मच्छरों के कारण मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ ही नाले में मच्छरों की भरमार हो गई है। वहीं गंदा पानी बजबजाने से आसपास बदबू फैल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.