हाजीपुर, मार्च 19 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि भगवानपुर प्रखंड के प्रतापटांड पूर्वी पंचायत में राष्ट्रीय बाल शोषण जागरूकता दिवस पर बच्चों के खिलाफ होने वाले शोषण व दुर्व्यवहार के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। स्व. कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान व जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन परियोजना के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया राजेश कुमार उर्फ पिंकू पांडे, जबकि संचालन अधिकार मित्र संतोष कुमार ने किया। श्री शुक्ला ने कहा कि इस वर्ष अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शोषण के शुरुआती संकेतों को पहचानना और समुदाय में जीरो टॉलरेंस की भावना विकसित करना है। पंचायत के मुखिया पिंकू पांडे ने कहा कि समाज में व्याप्त कुप्रथा जैसे बाल विवाह, बाल श्रम, बाल यौन शोषण व बाल तस्करी के मामले में पहल करने और इसे समाप्त करने की दि...