रायबरेली, मई 31 -- रायबरेली,संवाददाता। शहर के गोरा बाजार का रहने वाला एक युवक अपने साथियों के साथ रविवार को प्रतापगढ़ के मानिकपुर गंगा स्नान के लिए गया था। इसी बीच एक ऊंचे टीले पर चढ़कर युवक रील बनाने लगा। इसी बीच अचानक युवक गंगा के गहरे पानी में गिरकर डूबने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव बरामद किया। प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मानिकपुर के शाहाबाद मोहल्ला निवासी भगौती प्रसाद मौर्य का 45 वर्षीय बेटा मनोज कुमार मौर्य रायबरेली शहर के गौरा बाजार सिविल लाइन में अपने परिवार के साथ रहता था। यह भी पढ़ें- रील का शौक जान पर भारी! बैलेंस बिगड़ने से गंगा में गिरे कोचिंग टीचर की मौत, 4 घंटे के बाद शव मिला रिश्तेदार लवकुश मौर्य ने बताया कि मनोज रविवार की सुबह अपने दो साथी धीरज और प्रशांत के सा...