प्रतापगढ़-कौशाम्बी मार्ग पर ओवरलोड वाहनों का कहर
कौशाम्बी, मार्च 11 -- कल्यानपुर, हिन्दुस्तान संवाद शहजादपुर स्थित हनुमान मंदिर से दुर्गा भाभी गंगा सेतु को जोड़ने वाला मार्ग इन दिनों ओवरलोड बालू ट्रकों की वजह से मौत का गलियारा बनता जा रहा है। बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब बालू से लदा एक अनियंत्रित ट्रक सड़क धंसने के कारण पलटते-पलटते बचा। यदि ट्रक पूरी तरह पलट जाता तो किनारे बने रिहायशी घरों में बड़ी जनहानि हो सकती थी।शहजादपुर गंगा पुल मार्ग पर ओवरलोडिंग का आलम यह है कि भारी वजन के कारण पूरी सड़क जगह-जगह से धंस गई है। इसके चलते सड़क गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब ओवरलोड ट्रक रिहायशी इलाकों से गुजरते हैं तो घरों की दीवारें तक हिलने लगती हैं। बुधवार की सुबह हुए हादसे में ट्रक का एक हिस्सा सड़क में बुरी तरह धंस गया। इससे घंटों आवागमन बाधित रहा। घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.