अलीगढ़, फरवरी 27 -- अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कोड़ियागंज निवासी एक युवक की प्रतापगढ़ में सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, जिसे लेकर परिजन अलीगढ़ रवाना हो गए हैं। मृतक की पहचान 19 वर्षीय शादाब पुत्र लियाकत अली के रूप में हुई है। कस्बा निवासी जहीर के अनुसार शादाब पुरानी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त का कार्य करता था और दो भाइयों में सबसे छोटा था। वह काम के सिलसिले में प्रतापगढ़ गया हुआ था। घटना 25 फरवरी की देर शाम करीब 8 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इफ्तार करने के बाद शादाब सड़क किनारे खड़ा था, तभी चिलबिला पुलिस चौकी थाना कोतवाली नगर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। हादसे में शादाब गंभीर रूप से घायल हो गया। आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.