प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 30 -- प्रतापगढ़। राजकीय मेडिकल कॉलेज के ठीक सामने प्रताप बहादुर पार्क में संचालित मीरा हॉस्पिटल में सोमवार को एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। सभी स्वस्थ हैं। विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम के रखहा बाजार की रहने वाली मंजू देवी को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार को परिजन उन्हें लेकर अस्पताल आए। जांच के बाद डॉक्टर ने ऑपरेशन से प्रसव कराने की सलाह दी। डॉ. सुमित मिश्र की टीम ने मंजू देवी का ऑपरेशन से प्रसव कराया। मंजू ने तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। हॉस्पिटल की प्रबंधक मीरा ने बताया कि जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...