प्रतापगढ़, मार्च 22 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद के मांधाता कोतवाली क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते पूर्व प्रधान की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादीशुदा प्रेमिका ने अपने भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर पूर्व प्रधान की हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर नहर किनारे फेंक दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मृतक की पहचान सुमेरपुर गांव निवासी मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना (50) के रूप में हुई है, जो गांव के पूर्व प्रधान रह चुके थे। वह अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि उनकी दो शादियां थीं और दोनों पत्नियों से उनके कुल 18 बच्चे हैं। परिवार के सभी सदस्य एक साथ रहते हैं।महिला से मिलने का दबाव बना रहा था पूर्व प्रधान पुलिस जांच में सामने आया है कि मुस्तका गुलशन का क्ष...