लखनऊ, मार्च 12 -- बीबीडी थाने के सिपाही चालक राहुल कुमार शुक्ला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर वकील पांडेय ने दर्ज कराया है। गोपनीय शिकायत पर शासन ने मामले की जांच एंटी करप्शन को सौंपी थी। जांच में खुलासा हुआ की 23 साल की नौकरी में वैध स्रोतों से 32,53,182 रुपये खर्च किए। एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर वकील पांडेय की तहरीर के मुताबिक थाने के सिपाही ड्राइवर राहुल शुक्ला मूल रूप से प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा शहाबपुर के रहने वाले हैं। 26 अप्रैल 2003 में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी चालक के पद पर उनकी भर्ती हुई थी। राहुल कई साल से बीबीडी थाने में आरक्षी सिपाही थे। लखनऊ में रायबरेली रोड पर पीजीआई इलाके के पंचमखेड़ा मीरा विहार कॉलोनी में परिवार रहते हैं। गोपनीय शिकायत पर शासन...