कौशाम्बी, मार्च 11 -- मंझनपुर, संवाददाता बूथों पर पहुंचने वाले भोले-भाले लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले प्रतापगढ़ के दो ठगों पर कौशाम्बी की चरवा पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इसके बाद दोनों की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके लिए एक विशेष टीम का भी गठन किया गया है।चरवा थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के कुम्हारन का पुरवा अस्थान निवासी दिनेश पटेल पुत्र माताफेर व लालगंज थाना क्षेत्र के कान का पुरवा बेलहा निवासी पुर्णेंदु शुक्ला पुत्र कमलेश चंद्र शातिर अपराधी है। पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ के विभिन्न थानों में इनके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन्होंने गैग बनाकर रखा है। गिरोह बूथों पर पहुंचे वाले भोले-भाले लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर उनको ठगी का शिकार बनाता है। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.