प्रयागराज, मई 14 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। प्रयागराज मंडल के प्रतापगढ़ जिले के कलक्ट्रेट का रिकॉर्ड रूम पूरे प्रदेश के लिए नजीर बन गया है। यहां की व्यवस्थाएं और सुविधाओं ने न सिर्फ बेल्हा के बाशिंदों के काम को आसान बनाया है बल्कि अफसरों को प्रयास ऐसा भाया कि अब पूर प्रदेश के हर जिले में ऐसा ही रिकॉर्ड रूम बनाने के लिए कहा गया है। यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ का रिकॉर्ड रूम प्रदेश के लिए बना नजीरडिजिटल रिकॉर्ड रूम की विशेषताएं दरअसल प्रतापगढ़ कलक्ट्रेट का रिकॉर्ड रूम अब पूरी तरह से से डिजिटल हो गया है। यहां पर पुरानी से पुरानी फाइलों के लिए अब भटकना नहीं पड़ता। बस एक क्लिक करके सालों पुराने दस्तावेज सामने आ जाता है। कर्मचारियों ने इस काम को किया और किसी प्रकार का प्रचार प्रसार भी नहीं किया। पिछले दिनों मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने मंडल के ...