प्रतापगंज में धूमधाम से मनाई महर्षि मेंही की 142वीं जयंती
सुपौल, मई 3 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के सुडियारी स्थित संतमत सत्संग मंदिर परिसर में गुरुवार को संत शिरोमणि परमहंस सदगुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 142वीं जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। अलसुबह से ही सैकड़ों महिला-पुरुष एवं बच्चों ने हाथों में धर्म संघ का ध्वज लेकर बाजे-गाजे के साथ भव्य प्रभातफेरी निकाली। फेरी सत्संग मंदिर परिसर से निकलकर सुडियारी टोला, बाजार एवं अस्पताल परिसर तक भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा "कबीर नानक बुद्ध प्यारे, सभी संत हैं पूज्य हमारे", "जब तक सूरज चांद सितारे, अमर रहें गुरुदेव हमारे" तथा "सब संतन की बड़ी बलिहारी" जैसे नारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। प्रभातफेरी के बाद सत्संग मंदिर परिसर में प्रातःकालीन स्तुति-विनती, ग्रंथ पाठ एवं पुष्पां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.