सुपौल, मई 3 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में बीते दिनों आए तेज आंधी-तूफान, बारिश, ओलावृष्टि एवं वज्रपात ने भारी तबाही मचाई। खास तौर पर भवानीपुर उत्तर पंचायत के वार्ड एक-दो और तीन तथा 10 व श्रीपुर पंचायत के वार्ड 12 में स्थिति काफी भयावह बनी हुई है, जहां दर्जनों परिवार बेघर हो गए हैं। तेज आंधी और ओलावृष्टि के कारण अधिकांश कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए। कई घरों की छत उड़ गई, तो कई मकान पूरी तरह धराशायी हो गए। प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि मोटे-मोटे पेड़ बीच से टूटकर घरों, बिजली के तारों एवं सड़कों पर गिर पड़े, जिससे विद्युत आपूर्ति और यातायात व्यवस्था भी बाधित रही। यह भी पढ़ें- फसल क्षति का भौतिक सत्यापन : पात्र किसान वंचित न रहे इधर, किसानों के खेतों में लगी मक्का, जूट सहित...