गाजीपुर, जून 18 -- सैदपुर। बिजली बिल से परेशान पान विक्रेता के आत्महत्या करने के बाद गुरुवार को सांसद अफजाल अंसारी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी ली और परिवार से संवेदना जताई। सांसद ने बिजली विभाग और विजिलेंस की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ संविदाकर्मी भर्ती हो जाते हैं और बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया का पालन किए लोगों के घरों में घुसकर वीडियो बनाना शुरू कर देते हैं। उन्होंने इसे लोगों को प्रताड़ित करने वाली कार्रवाई करार दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह का रवैया किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता। सांसद ने कहा कि वह जिले की बिजली विभाग सलाहकार समिति के चेयरमैन भी हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार से आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा ताकि मामले को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। इसके साथ ह...