सीतापुर, जनवरी 24 -- सीतापुर, संवाददाता। सदरपुर इलाके में युवक की धमकी से परेशान होकर दवा की ओवरडोज खाकर जान देने की कोशिश की। अब आरोपी और उसका भाई युवती के परिवार वाले धमका रहे हैं। पिता की तहरीर पर आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ सदरपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। रामपुर मथुरा निवासी पीड़िता के पिता के मुताबिक उनकी 18 वर्षीय बेटी की सदरपुर के रमनगरा निवासी शुभम सिंह से काफी समय से फोन पर बात होती थी। कुछ समय से शुभम बेटी को धमका रहा था। परेशान होकर बेटी ने बुधवार रात में दवा की ओवर डोज खा ली। हालत बिगड़ने पर बेटी का इलाज कराया। शिकायत करने पर आरोपी शुभम और प्रिंस सिंह पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थाना प्रभारी सदरपुर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...