बुलंदशहर, जुलाई 3 -- डिबाई निवासी आसमा ने पति अनीश पुत्र तौहीद और सास शमीम निवासी दौलतपुर कलां थाना नरसेना पर शादी के बाद से मारपीट व उत्पीड़न का आरोप लगाया। सास ने शादी के एक साल बाद घर से निकाल दिया। अब आसमा तीन बच्चों के साथ किराए पर रह रही है। आरोप है कि पति ने सास के उकसाने पर शराब पीकर बेल्ट और ईंट से बेरहमी से पीटा। थाना नरसेना पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी आरोप है। एसएसपी के आदेश पर पति-सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता ने सुरक्षा की मांग की है। एसएसआई सुभाष बाबू ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच का कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...