प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या, पति गिरफ्तार
बेगुसराय, मई 14 -- भगवानपुर। भगवानपुर मुसहरी में बुधवार को हुई विवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतका के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुत्री को प्रताड़ित किए जाने के कारण आत्महत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति अमर सदा को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान भगवानपुर मुसहरी निवासी अमर सदा की पत्नी 21 वर्षीया मीनू देवी के रूप में की गई है। इस संबंध में मृतका के पिता समस्तीपुर जिले के जितवारपुर निवासी नथुनी सदा ने भगवानपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि उनकी पुत्री मीनू की शादी करीब एक वर्ष पूर्व भगवानपुर निवासी खीदो सदा के पुत्र अमर सदा के साथ हुई थी। आरोप है कि अमर सदा नशे का सेवन करता था और अक्सर मीनू से पैसे की मांग कर उसके साथ मार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.